फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाएं और अधिक सुदृढ़ बनाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आपातकालीन चिकित्सा विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने आपातकालीन चिकित्सा के महत्व को बताया। इस दौरान इमरजेंसी मेडिकल एसोसिएशन (ईएमए) इंडिया के उत्तराखंड चैप्टर की स्थापना भी की गई। इस मौके पर एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए। देश नए एम्स संस्थानों में ऋषिकेश एम्स इकलौता संस्थान है जहां एमडी इमरजेंसी मेडिसिन कोर्स संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान न्यूयॉर्क से आए डॉ. बोनी आरक्यूला ने आपातकालीन चिकित्सा की शुरुआत व इसके विकास के बारे में बताया। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा के विभिन्न आयामों मसलन प्री हॉस्पिटल केयर, विष विज्ञान, महामारी, डिजास्टर के बारे में विस्तृत चर्चा की। आपातकालीन चिकित्सा विभाग मरीज के अस्पताल आने से लेकर प्रथम 24 घंटे में जो सेवा प्रदान करता है, इसमें जीवन रक्षक उपचार, प्रक्रिया, आईसीयू एडमिशन, इंडो एडमिशन, सर्जरी व डिस्चार्ज आदि शामिल हैं। कार्यशाला में न्यूयॉर्क से आई डॉ. पिया डेनियल, डॉ. भारत भूषण भारद्वाज, प्रो. सुरेखा किशोर, प्रोफेसर वीना रवि, प्रोफेसर मनोज गुप्ता, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. निधि काले, डॉ. भारत भूषण, डॉ. अंकिता, डॉ. पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें