फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटबॉल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

31वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड नेटबॉल एसोसिएशन ने शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और वायुसेना से रिटायर्ड आफिसर डीपी रतूड़ी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर रवाना किया। टीम में 12 बालक व 12 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी भट्ट ने बताया कि 27 से 30 जनवरी को पंजाब के भटिंडा में 31वीं राष्ट्रीय स्तर की अंडर 19 नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए 12 बालक व 12 बालिकाओं का चयन किया गया है। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ती चारू माथुर कोठारी की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए गए। इस दौरान उन्होंने नेटबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद्र ने बताया कि बालक टीम का कोच अभिषेक रांगड़ व टीम मैनेजर दिनेश पैन्यूली प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं बालिका टीम का प्रतिनिधित्व कोच ऋतु पुंडीर व टीम मैनेजर चंचल यादव करेंगी। इस अवसर पर रजनी बिष्ट, हैप्पी सेमवाल, मनीष, कुलभूषण द्विवेदी, अनिता तिवारी, राजेश चंद्र, मंजू कंड़ियाल, अनुष्का, शिवानी, पंकज, दिनेश पैन्यूली आदि ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें