फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा महज धनोपार्जन का साधन नहीं : सत्य प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से बृहस्पतिवार को बापू ग्राम स्थित केदारेश्वर मंदिर परिसर में विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक सत्यप्रसाद बंगवाल की अध्यक्षता में ग्राम गोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘चलो गांव की ओर’ विषयक ग्राम गोष्ठी में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक सत्यप्रसाद बंगवाल ने कहा कि शिक्षा केवल धनो पार्जन का साधन नहीं है। शिक्षा तभी पूर्ण होती जब योग्य नागरिक बनने के साथ ही आदर्शवान और चरित्रवान भी बनें। उन्होंने कहा कि ग्राम गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन किया। समिति में कांता प्रसाद जोशी, सोहन पोखरियाल सहित पांच लोगों को शामिल किया गया है। गोष्ठी में प्रधानाचार्य शिशुपाल रावत, हरिचंद बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनमरानी शर्मा, रविंद्र सिंह रावत, शशि कंडवाल, पुष्पा बडोला, बीना जोशी, कल्पना चौहान, कुसुम द्विवेदी, सुहानी सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें