फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के पक्ष में शनिवार को रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई करने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने हरिपुरकलां स्थित पौराणिक मंदिर कालू सिद्ध में मत्था टेका और रैली के रथ पर सवार हुए। इस दौरान रैली संयोजक मेयर अनिता ममगाईं, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों और कार में सवार होकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

रैली मोतीचूर, रायवाला, श्यामपुर, आईडीपीएल, बैराज तिराहे, हरिद्वार रोड, घाट चौराहा, दून तिराहा होते हुए देहरादून रोड से नटराज चौक पर संपन्न हुई। रैली के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए समर्थन जुटाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा जिला महांमत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेेश चेतन शर्मा, प्रदीप धस्माना, बलबीर चौहान, संजीव चौहान, किशन नेगी सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें