फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

151 केंद्रों पर 1,51,484 मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डोईवाला विधानसभा में इस बार 1,51,484 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं के लिए 115 मतदान केंद्रों पर 186 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के दिन सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी रखने के लिए चुनाव आयोग की टीम शुरू से ही सक्रियता बना रही है। विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में 77939 पुरुष जबकि 73541 महिलाओं और 04 अन्य मतदाता हैं। विधानसभा में सर्विस मतदाताओं की संख्या 1444 है।
विज्ञापन

डोईवाला विधानसभा में सबसे कम मतदाता सतेली गैरवाल में महज 124 हैं। इनमें 65 पुरुष और 59 महिला मतदाता हैं। जबकि सर्वाधिक मतदाता बद्रीपुर कक्ष संख्या एक बूथ पर 1292 हैं। इनमें 677 पुुरुष और 615 महिला मतदाता हैं। सभी बूथों पर बीएलओ के नाम और मोबाइल फोन संख्या अंकित कराई जा रही है, जिससे मतदाताओं को जरूरी जानकारी मिलने में सुविधा हो सके। मतदाता जागरुकता को लेकर बीएलओ घर- घर जाकर शपथपत्र की पुस्तिका में मतदाताओं से मतदान करने के लिए हस्ताक्षर लेंगे। एसडीएम डोईवाला लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि मतदान जागरुकता को लेकर सभी व्यवस्थाएं बनाई गई है। मतदाता बीएलओ से इस संबंध में जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें