फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी महोत्सव के दूसरे गढ़वाली प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। पर्वतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सार्थक भूमिका निभाते हैं। नौजवान पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज कोटि अठूरवाला के मैदान में आयोजित टिहरी महोत्सव के दूसरे यह बात पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कही। कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अनिल रतूडी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान गढ़वाली लोक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों से लोग झूमने को विवश हो गए।
विज्ञापन

महोत्सव का मुख्य आकर्षण बालिका वधू सीरियल की आनंदी रही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बेटी बचाओ का संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान महिला भजन कीर्तन मंडली प्रतियोगिता, भजन गायन और उत्तराखंडी महिला परिधान फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अनिल रतूडी ने समाजसेवा, पुलिस विभाग और पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाली शख्सियतों को मोमेंटों देकर सम्मानित किया।
खाने पीने के स्टॉलों का उठाया लुत्फ
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने खाने पीने के स्टॉलों का लुत्फ उठाया तो वहीं बच्चों ने इलेक्ट्रानिक झूले का आनंद लिया। महोत्सव संयोजक नरेश उनियाल ने बताया कि रविवार को शरीर सौष्ठव और पुरस्कार वितरण के साथ टिहरी महोत्सव का समापन हो जाएगा। इस दौरान महोत्सव अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अध्यक्ष मंजू चमोली, कार्यक्रम व्यवस्थापक सुमेर सिंह नेगी, कैप्टन शूरवीर सिंह रावत, विरेंद्र नेगी, बृजमोहन, अरविंद नेगी, कमलेश डोभाल, रवि , सूरज, अभिषेक, आयुष, जय पुंडीर, मोहित, प्रशांत, सुबोध, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें