फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार के हिमांशु बने मिस्टर उतराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार के हिमांशु बने मिस्टर उत्तराखंड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
श्यामपुर (ऋषिकेश)। आईडीपीएल स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित मिस्टर उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार के हिमांशु रावत मिस्टर उत्तराखंड खिताब से नवाजे गए। जबकि रुड़की के नदीम दूसरे स्थान पर रहकर मिस्टर मस्कुलर मैन बने। तीसरे स्थान पर रुड़की के ही अनूप वर्मा रहे।
शहीद सैनिकों को समर्पित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मंगलवार देर रात आईडीपीएल वीरभद्र स्थित सामुदायिक केंद्र में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया। एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी और नेशनल जज नियुक्त हुए विनोद जुगलान ने बताया कि राज्य स्तरीय शरीर सौष्ठव की इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 50 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। जिसमें ओवरऑल चैंपियनशिप कोटद्वार के नाम रही। कोटद्वार के हिमांशु रावत ने अंतिम राउंड में मिस्टर उत्तराखंड का खिताब जीता, जबकि रुड़की के नदीम दूसरे स्थान पर रहकर मिस्टर मस्कुलर मैन बने। तीसरे स्थान पर रुड़की के ही अनूप वर्मा रहे।
विज्ञापन

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजीव थपलियाल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 वर्षों से किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य और खेल के प्रति जागरुकता लाकर उन्हें नशामुक्त रखना है। इस अवसर पर शहीद सैनिकों के परिजन सूबेदार मेजर कुंवर सिंह रावत, नायक रमकश गुरुंग, इंस्पेक्टर जयेंद्र पोखरियाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आचार्य पंकज, अनिता वशिष्ठ, पुष्पा ध्यानी, संजय शास्त्री, दीपक तायल, डॉ. राजे नेगी, पार्षद गुरविंदर सिंह, पवन पांडेय, नितिन वर्मा, संजीव चौधरी, प्रमोद शर्मा, रमा वल्लभ भट्ट, चित्रमणि देशवाल, रवि रस्तोगी, राकेश विरमानी, केके पालीवाल, नेशनल जज प्रदीप शर्मा, बलराज, तनवीर खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन




स्वच्छता अभियान चलाया
श्यामपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के विशेष आवासीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने आईडीपीएल गेट के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह, नगर कार्यक्रम संयोजक मनोज गुप्ता, इकाई प्रमुख सागर सैनी, बनवारी, अरविंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें