ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। भारतीय नारी स्वाभिमान ट्रस्ट हेल्पलाइन की ओर से नववर्ष के प्रथम दिन तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्रों में पैदा हुई बेटियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। नववर्ष के प्रथम दिन क्षेत्र के सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 50 बच्चों ने जन्म लिया था। इनमें 40 लड़के और 10 बच्चियां शामिल हैं।
बुधवार को ट्रस्ट की अध्यक्ष मुकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष सीमा खुराना, मंडल प्रभारी बीना शर्मा व सदस्यों ने नगर के राजकीय चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में पैदा हुई बेटियों को पुरस्कृत किया। साथ ही उनके परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की जिलाध्यक्ष अंशु आहूजा, प्रदेश सचिव राजेश रानी, मंजू जाटव, कनिका बर्थवाल, शशी शर्मा, अरुणा शर्मा, संगीता, प्रतिभा चौधरी, नगर उपाध्यक्ष ज्योति अंथवाल, राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रंजन अंथवाल, अजय चौहान आदि उपस्थित रहे।