फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां नंदा बधाण की नंदा भगवती...

विज्ञापन
मां भगवती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। पौराणिक देवभूमि सोसाइटी और फ्यूंली स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से हरिपुरकलां में तीन दिवसीय गढ़ महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। पहले दिन गढ़वाल की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पुनम सती और जितेंद्र चौहान ने लोक संस्कृति पर आधारित गीतों से लोगों का मन मोह लिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में पुनम सती ने मां भगवती की स्तुति के साथ की। इसमें मां नंदा बधाण की नंदा भगवती, नन्ही नन्ही गिघार की डाली, आदि गीतों की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा उत्तराखंड में पलायन की समस्या को पर व्यंग कसता सुन लै जरा हे कांछा की प्रस्तुति दी गई। जन्म भूमि हमारी कन प्राणों सी प्यारी की मार्मिक प्रस्तुुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

बृहस्पतिवार को हरिपुरकलां स्थित गली नबंर छह बिरला फार्म मैदान में आयोजित गढ़ महोत्सव का शुभारंभ जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री विनोद गिरि महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न स्टालों पर झुले चरखियों से सजे महोत्सव के पहले दिन भारी संख्या में उमड़े ग्रामीणों ने महोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जखमोला, सुमन धस्माना, सुरेंद्र रयाल, सुनील जुगलान, अनिल जोशी, राजन बडोनी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें