फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का सीएम आज करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तराखंड राज्य में स्थापित किए जा रहे कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए बालावाला और डोईवाला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को पूरा किया। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम देहरादून के कुआंवाला क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक भर्ती केंद्र खोला जा रहा है। राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने में भर्ती केंद्र की अहमियत को देखते हुए क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। शिलान्यास कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता शिलान्यास कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैठकों और जनसंपर्क कर रहे हैं। बालावाला, मियांवाला, हर्रावाला और नकरोंदा आदि क्षेत्रों में भाजपा नेता संजय सिंह चौहान, राजपाल सिंह रावत, अजयपाल सिंह, अशोक राज पंवार, प्रमोद, सहदेव यादव, पूरन सिंह नेगी, अनुज गुप्ता, सुभाष भट्ट, उमेश पुंडीर, रवि गुसांई, पार्षद नरेंद्र बिष्ट, स्वाति डोभाल आदि थे। वहीं, डोईवाला के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी कुआंवाला में कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर के शिलान्यास को लेकर उत्साह है। वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने बताया कि डोईवाला क्षेत्र से काफी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें