गुलरानी गुमानीवाला के निवासियों ने लाल पानी बीट में वन भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया है। इस बाबत ग्रामीणों ने मेयर से अन्य जगह पर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि चयन करने का अनुरोध किया है।
समाजसेवी राजेश व्यास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा। राजेश व्यास का कहना हैं कि ग्राम सभा गुमानीवाला से सटे लाल पानी बीट संख्या दो में 10 हेक्टेयर वन भूमि में कूड़ा निस्तारण (ट्रंचिंग ग्राउंड) बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
इसका सभी ग्रामवासी विरोध करे हैं। राजेश व्यास के अनुसार प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास काफी आबादी है। ट्रंचिंग ग्राउंड बनने के बाद यहां रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर धर्म सिंह, सुंदर सिंह, जगमोहन रावत, बलजीत सिंह, रणजीत थापा, सरोजनी देवी, भागवत सिंह, सुशीला देवी, ललित प्रसाद, बलवंत सिंह, राजमती देवी, विनिता देवी, आशा देवी, उषा देवी, सरोजनी देवी, पारवती, शोभा देवी, दीपा देवी, जशोदा देवी, हरीश क्षेत्री, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।