फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति ने विश्व को आकर्षित किया : दीपक चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। भारतीय लोक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित एकल विद्यालय अंचल देहरादून की ओर से सात दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग बुधवार से रखवाल गांव रानीपोखरी में शुरू हो गया। अभ्यास वर्ग के दौरान आचार्यों को हिंदू धर्म, संस्कृति आदि के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

आचार्य अभ्यास वर्ग का शुभारंभ रखवाल गांव के पंचायत भवन परिसर में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दीपक चंद ने मां सरस्वती और मां भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। दीपक चंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति ने पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित किया है। हिंदू संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन के लिए ऐसे अभ्यास वर्ग जरूरी हैं। गढ़वाल संभाग की कुमारी मनीषा ने बताया कि अभ्यास वर्ग में आचार्यों को वार्षिक शैक्षिक, बौद्धिक और हिंदू संस्कृति का प्रशिक्षण दिया जाता है। दक्ष आचार्य विभिन्न क्षेत्रों में जाकर छह वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के बच्चों को पंचमुखी शिक्षा प्रदान करते हैं। इस शिक्षा का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रवाद की भावनाओं को क्षेत्र के लोगों में विकसित करना है। इस दौरान सुबोध जायसवाल, रमा गुसांई, मीता रावत, विजय भट्ट, संतोष नेगी, रक्षा पुंडीर, गीता जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें