फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा वाहन, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूगाड़ के पास बुधवार को सवारियों से भरा एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी राकेंद्र कठैत के अनुसार बुधवार को एक वाहन चालक दिल्ली के तीन यात्रियों को लेकर नीलकंठ जा रहा था। घट्टूगाड़ के पास वाहन अनियंत्रित होने पर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक रविंद्र कुमार (45) पुत्र फकीर चंद निवासी जटवाड़ापुल, ज्वालापुर, हरिद्वार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव एम्स भेजा गया। इसके बाद घायल रवि कुमार (39) पुत्र पोषण सिंह, निशा देवी (35 ) पत्नी रवि कुमार, शुभ श्याम (08) पुत्र रवि कुमार निवासी गोविंदपुरी, कालकाजी, नई दिल्ली को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भर्ती कराया गया है। जहां सभी हालत स्थिर बताई जा रही है। रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कपिल चौहान, मुकेश बडोनी, फायर कर्मी अरविंद सिंह, सोनू कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें