फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली भूखंड के कूड़े में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के हीरालाल मार्ग पर एक खाली भूखंड के कूड़े में बुधवार शाम आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली। वहीं आग ने समीप से गुजर रही बिजली की तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
हीरालाल मार्ग पर कबाड़ की दुकान के बगल में एक खाली भूखंड में पड़े कूड़े में बुधवार शाम 4:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर पहुंचे दलकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग ने भूखंड के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण विद्युत आपूर्ति तीन घंटे बाधित रही। दलकलकर्मियों में हरीश चंद्र मिश्रा, सुधीर गुसाईं, गौरव, संदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

देर होती तो घट सकता था बड़ा हादसा
ऋषिकेश। हीरालाल मार्ग के उक्त खाली भूखंड में अक्सर लोग घरों का कूड़ा करकट फेंका करते हैं। इसी भूखंड के बगल में कबाड़ का बड़ा स्टोर है। यदि दलकल कर्मियों की टीम मौके पर न पहुंचती तो बड़ा हादसा घट सकता था।
विज्ञापन

जानबूझकर आग लगाने की जताई आशंका
स्थानीय दुकानदार संजीव कालरा की घटनास्थल के बगल में ही बंटी कबाड़ के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि आग लगने पर उन्होंने इसकी सूचना फायर बिग्रेड में दी। उन्होंने कहा कि खाली भूखंड के कूड़े में जानबूझकर आग लगाई गई है। दुकानदार राजेश रावल ने भी आग लगने का कारण सोचसमझकर लगाना बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें