फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई और ठेकेदार पर सड़क का मलवा बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । बीसबीघा के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रही निर्माणाधीन सड़क की जांच करवाने की मेयर अनिता ममगाईं से मांग की है। इस संबंध मेयर सहित तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया है। सोमवार को पार्षद गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में बीसबीघा के ग्रामीणों ने नगर निगम कार्यालय में एकत्रित होकर मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी ग्रामीण तहसील परिसर पहुंचे और तहसीलदार रेखा आर्या को भी ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीसबीघा गली तीन में सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से एक फिट गहरी खुदाई कर सड़क बनाई जा रही है। सहायक अभियंता व ठेकेदार की मिलीभगत से पुरानी सड़क को 1.5 फिट खोदकर उसका मलवा बेच दिया गया है। जहां पर सड़क की खुदाई होनी थी वहां पर सड़क को नहीं खोदा गया। ढलान पर पूर्व वार्ड मेंबर से लेकर डीसी डबराल के घर तक सड़क की ऊंचाई बढ़ा दी गई है। इससे जनता में रोष है और सड़क निर्माण कार्य को बंद कर दिया गया है। सड़क की गहराई पूर्व में बनी सड़क से एक फीट गहरी होती है, तो बच्चों और बुजुर्गों को अंदर बाहर जाने में दिक्कतें पेश आएंगी।
उन्होंने मेयर अनिता ममगाईं से सड़क की ऊंचाई लेबल एक समान और नाली की गहराई व चौड़ाई मानक के अनुरूप करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लाल सिंह, रविकुमार, मनोज शर्मा, रजनी नेगी, सरोजनी देवी, दिनेश कुमार, सुयश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें