फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ घोटाला: मेयर ने दिए जांच के आदेश, नगर आयुक्त खुद करेंगे मामले की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। निगम के एक्ट को दरकिनार कर कबाड़ बेचे जाने के मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। मेयर अनिता ममगाईं ने नगर आयुक्त को प्रकरण की जांच करने की सिफारिश की है। कबाड़ घोटाले में निगम के दो अधिकारियों सहित चार को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें तीन दिन के भीतर इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन

शहर में अवैध तरीके से संचालित हो रही करीब 50 होर्डिंग और यूनिपोल को हटाने के काम में घोटाला सामने आया था। अवैध होर्डिंगों और यूनिपोल के कबाड़ को बिना नीलामी मौके से ही बेचना शुरू कर दिया गया था। कई टन कबाड़ खुदबुर्द कर दिया गया। इस मामले की निगम के ही एक कर्मचारी ने मेयर, नगर आयुक्त, शासन को पत्र भेजकर शिकायत की थी। अमर उजाला ने इस गोरखधंधे का खुलासा किया था। इसी क्रम में सोमवार को मेयर अनिता ममगाईं ने बैठक बुलाई। इस दौरान नगर आयुक्त चतर सिंह चौहान को मामले की जांच खुद करने के निर्देश दिए। इस मामले में सभी आरोपियों सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, कर अधीक्षक निशात अंसारी, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, सफाईकर्मी महेंद्र को नोटिस जारी किया गया है। नगर आयुक्त ने सभी को तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता निगम कर्मचारी को भी अनियमितता से जुड़ी शिकायत का एफिडेविट देने का निर्देश दिया गया है।

निगम के कुछ अफसरों और कर्मचारियों की वजह से संस्थान की काफी बदनामी हो रही है। आरोपियों पर कड़ी नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि वह जांच को किसी भी तरह प्रभावित न कर सकें।
विज्ञापन

अनिता ममगाईं, मेयर

होर्डिंग और यूनिपोल के कबाड़ में घपले की शिकायत मिली है। निगम के ही एक कर्मचारी ने लिखित शिकायत की है। मामले में मैं खुद जांच करुंगा। सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिया गया है जिसका जवाब तीन दिन में देना होगा। दोषी पाए जाने वाले अफसरोंख्कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चतर सिंह चौहान, नगर आयुक्त

कबाड़ मामले में अगर एक्ट के हिसाब से कार्रवाई नहीं हुई है तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। नियम सबके लिए बराबर हैं। हमारा पूरा जोर जीरो टालरेंस पर है। सरकार की छवि खराब करने वाले अफसरों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

मदन कौशिक, मंत्री, शहरी विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें