फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला में कैनाल रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी व मानकों की अनदेखी को लेकर दूरभाष पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दिनेश सरियाल से बात कर नाराजगी जताई। बीते रविवार को स्थानीय लोगों ने कैनाल रोड पर बनने वाली सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर जाकर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फोन पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ से बात कर सड़क निर्माण कार्य के जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारी को निर्देशित किया कि यदि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो निर्माण कार्य रोक दिया जाएगा। इस अवसर पर रजनीश शर्मा, पार्षद विपिन पंत, पार्षद विरेंद्र रमोला, सतपाल राणा, गणेश राणा, अर्जुन कंडियाल, सुरेश रावत, सुमित सेटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें