फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवाहक वाहन खड़े होने से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ढालवाला बाईपास मार्ग पर बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन खड़े होने से अक्सर जाम लग रहा है। इन वाहनों से यहां पर दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है। ढालवाला बाईपास मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स की बहुतायत दुकानें मौजूद हैं। इनमें से कई दुकानें बाईपास मार्ग से लगती हैं। सभी दुकानों के अपने गोदाम भी बनाए गए हैं। जिनमें मालवाहक वाहनों को खड़ा करने की पर्याप्त जगह उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसके बावजूद बड़ी संख्या में यहां पर मालवाहक वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग में पार्क किया जा रहा है। यहां बेतरतीब वाहनों के पार्क होने से यहां पर कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं। बीते कुछ वर्षों पहले यहां पर एक स्थानीय युवक की इन्हीं वाहनों के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।
रूट डायवर्ट के बाद भी लगा जाम
चार धाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा के दिनों में तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। बैराज चीला और बाईपास मार्ग पर रूट डायवर्ट होने के बाद भी वाहनों का जाम लगा रहा। श्यामपुर, कोयल घाटी, पुरानी चुंगी, त्रिवेणी घाट चौक, दून तिराहा, चंद्रभागा पुल, कैलाश गेट, खाराश्रोत, शिवानंद पार्किंग, तपोवन और शिवपुरी तक वाहन रेंगते दिखे। इस दौरान स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों की इस बढ़ती भीड़ के आगे पुलिस व्यवस्था लाचार नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
मामला संज्ञान में नहीं है। मौके का निरीक्षण किया जाएगा और जाम लगाने वालेे वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
- आरके सकलानी, थानाध्यक्ष मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें