फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत ने राजनीति में सदैव प्रकाश बिखेरा: स्वामी चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्रकाश पंत पहाड़ की एक बुलंद आवाज थे। उन्होंने राजनीति में सदैव प्रकाश बिखेरा। यह बात परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही। बृहस्पतिवार को परमार्थ निकेतन गंगा तट पर वित्तमंत्री प्रकाश पंत के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि हमने केवल वित्त मंत्री ही नहीं खोया बल्कि हमने पहाड़ की एक बुलंद आवाज को असमय खो दिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रकाश पंत के परमार्थ प्रवास के दौरान हुई चर्चा को याद कर कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की। वह अपने कार्यों की बदौलत हमारे बीच जीवंत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने कैंसर के कारण आज अपने प्यारे नेता को खो दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रकृति के सानिध्य में योगमय जीवन जीने से हम कुछ हद तक इन बीमारियों को कम कर सकते हैं। इस दौरान परमार्थ निकेतन गंगा तट पर पंत की आत्म शांति के लिए विशेष हवन किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें