फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों में आ रहा गंदा पानी, मजबूरन खरीदकर पी रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बीते दो हफ्ते से स्वर्गाश्रम क्षेत्र के नलों में गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय लोग तो मुसीबत झेल ही रहे हैं, इस वक्त यहां देश विदेश से पर्यटकों की भरमार है। शिकायत के बावजूद विभाग हालात को नजरअंदाज कर रहा है। आलम यह है कि लोगों को मजबूरन पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मनीष राजपूत ने बताया कि नलों में गंदा पानी आने की शिकायत कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से की गई। लेकिन वह हर बार केवल गंगा में जलस्तर बढ़ने का हवाला देकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। इस कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।
शिवानंद मार्ग से तपोवन तक स्टैंड पोस्ट सूखे
चारधाम यात्रा में जल संस्थान के चौबीस घंटे पानी की सेवा के दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं। रामझूला और लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में तीर्थयात्री और पर्यटक सभी पीने के पानी के लिए परेशान हैं। शिवानंद मार्ग से तपोवन तक स्टैंड पोस्ट सूखे पड़े हैं। भरी गर्मी और धूप से बेहाल यात्री पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। जिम्मेदार जल संस्थान विभाग वक्त पर पानी सप्लाई की बात कह पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन


जल्द करेंगे निरीक्षण
स्वर्गाश्रम में नलों में गंदा पानी आने की शिकायत प्राप्त हुई है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर बढ़ चुका है। इस वजह से पानी में मिट्टी आने की संभावना हो सकती है। जल्द ही निरीक्षण कर समस्या का निपटारा किया जाएगा। मुनिकीरेती क्षेत्र में लगे स्टैंड पोस्टों में सुबह शाम पानी आता है।
विज्ञापन

-राजेश चौहान, जलकल अभियंता, जल संस्थान ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें