डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मोदी सरकार के मंत्रीमंडल में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बने हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को दिल्ली पहुंचकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। शुक्रवार को निशंक के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर डोईवाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डोईवाला विधानसभा के तमाम कार्यकर्ता देर रात ही दिल्ली पहुंच गए थे। निशंक के समर्थकों ने सुबह उनके आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
समर्थकों में वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, बालकृष्ण चमोली, मनवीर चौहान, रविंद्र बैलवाल, राजेश नैथानी, मनीष नेगी, विपिन कोठारी, नितिन कोठारी, अंशुमान रतूडी आदि तमाम लोग थे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा मंडल महामंत्री संजीव लोधी ने बताया कि शनिवार को कैंप कार्यालय पर डॉ. निशंक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कार्यक्रम किया जाएगा।
निशंक के मंत्री बनने पर जताई खुशी
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्र में मानव संसाधन मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। सांसद प्रतिनिधि संजीव चौहान ने कहा है कि उनके मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। निशंक के मानव संसाधन मंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह कार्यकर्ता एक दूसरे का मिठाई खिला बधाई दे रहे हैं। क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इसके अलावा कार्यालय में भी बधाइयों का तांता लगा हुआ है।