फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : प्रेमचंद

Sat, 25 May 2019 10:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन पर श्यामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर सर्वप्रथम मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए भगवान से कामना की। इसके बाद उन्होंने चौदह बीघा स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंच कर कुष्ठ रोगियों को फल व मिठाई वितरित की।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। हम सभी को मानवता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने राजनीति में आने व विधानसभा अध्यक्ष बनने तक के सफर को भी क्षेत्रवासियों के समक्ष साझा किया। भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के लिए मोदी व प्रदेश के सभी सांसदों को उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास एवं परिश्रम का ही फल है।

इस अवसर पर प्रदीप धस्माना, सुदेश कंडवाल, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, प्रशांत चमोली, कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी, कमला नेगी, अनीता तिवारी, अनिता प्रधान, कविता शाह, उषा रावत, वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोगा, विपिन पंथ, संदीप चौहान, अमन कुकरेती, कुंदन सिंह रावत, राजवीर रावत, सुधीर खेड़ा, नरेंद्र रावत, सत्येंद्र धमांदा, विनोद भट्ट, राजेश जुगलान, विकास डंगवाल, सतपाल राणा, रविंद्र रमोला, लव कंबोज, सुनील शेट्टी, सतपाल सैनी, रजनीश शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें