-----------
‘सभी निरोगी रहें, यही हो चिकित्सकों का प्रयास’
- एम्स में नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से नूतन छात्र अभिनंद समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या करवाने के लिए एम्स निदेशक रविकांत ने विद्यार्थियों के साथ चर्चा की। एम्स ऋषिकेश में नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) स्थानीय यूनिट की ओर से नूतन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एम्स निदेशक डॉ. रविकांत ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है, लिहाजा सभी निरोगी रहे। इस दिशा मेें प्रत्येक चिकित्सक का प्रयास होना चाहिए। इसके बाद एम्स निदेशक ने विद्यार्थियों के साथ चर्चा की।
इस अवसर पर निदेशक एम्स ने सोशल गतिविधियों के तहत धनवंतरी यात्रा व ऋषि कश्यप यात्रा में जम्मू कश्मीर गए छात्र दल को सम्मानित किया गया। डॉ. पंकज, संकेत, कौशल, ऋषभ, दीक्षा, प्रकाश, प्रतीक, आनंद, सिसरा धवन, पराग, भागचंद आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विवेकानंद हेल्थ मिशन के सचिव डॉ. अनुज सिंघल, एनएमओ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी प्रमुख डॉ. विनोद, डॉ. बलराम, डॉ. सुभाष विशाल, डॉ. व्योम, डॉ मोहित आदि उपस्थित थे।