फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी का बलिदान नहीं भूल सकता देश : जयेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप मेें मनाया। नगर निगम, ढालवाला सुमन पार्क और अन्य जगहों में कार्यक्रम आयोजित कर स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने फूल मालाएं चढ़ाकर राजीव अमर रहे के नारे लगाए। एआईसीसी सदस्य जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। इस मौके पर कार्यवाहक नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, नगर कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, मुमताज हॉशिम, सनत शास्त्री, वेद प्रकाश शर्मा, विमला रावत, दिनेश चंद्र मास्टर, उमा ओबरॉय, मधु जोशी, राजकुमार तलवार, पुरन्जय राजभर, तनबीर सिंह आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन

वहीं ढालवाला स्थित सुमन पार्क में कांग्रेसियों ने पौधरोपण और कुष्ठ कॉलोनी में फल बांटकर स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई। मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय रमोला, रमेश उनियाल, सभासद विनोद सकलानी, सुषमा नेगी, पदमा सेमवाल, रोहित चौहान आदि, दीपक खत्री, बलवंत सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
वहीं आईडीपीएल वीरभद्र स्थित सामुदायिक केंद्र में स्व. राजीव गांधी की फोटो पर पुष्प चढ़ाकर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस मनाया। मौके पर डॉ. एचएन सिंह, डीबी थापा, ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, हरिशंकर तिवारी, एसएन उपाध्याय, जगत प्रकाश, आरएस यादव, सुधीर चौधरी, राम किशोर शर्मा, मन बहादुर, जेएस यादव, एसके पांडे, एके टंडन, एचपी रतूड़ी, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि
काले की ढाल में कार्यक्रम आयोजित कर महिला कांग्रेस ने भी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रकांता जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने देश मे सूचना क्रांति, मोबाइल, कंप्यूटर प्रत्येक जनमानस तक पहुंचाया। इस मौके पर परमजीत लांबा, विध्यवती, ऊषा, सीमा, दीपा, मंजू, पूजा, संतोषी जोशी, संयोगिता, उर्मिला पांडेय, रीना जोशी, आशा थपलियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें