फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग खाली, सड़क किनारे पार्क हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर वाहनों को पार्क करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस क्षेत्र में अक्सर पार्किंग खाली होती हैं जबकि वाहन सड़कों के किनारे पार्क किए जाते हैं। नगर पालिका मुनिकीरेती के अंतर्गत वर्तमान में चार पार्किंग हैं लेकिन लोग वाहनों को पार्किंग की जगह सड़क किनारे पार्क कर देते हैं, जिसके कारण जाम लग जाता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी माता कुटी पार्किंग हमेशा से ही खाली नजर आती है और इस मार्ग पर अक्सर वाहन सड़कों के किनारे खड़े दिखाई देते हैं। सड़कों के किनारे पार्क किए जा रहे वाहनों को हटाने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है, लेकिन मुख्य मार्गों के किनारे पार्क हो रहे वाहनों को हटाने में ट्रैफिक पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने के कारण मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव सबसे अधिक बना रहता है।
कोट्स
ट्रैफिक व्यवस्था के प्रति पुलिस प्रशासन गंभीर है। सड़कों के किनारे खड़े हो रहे वाहनों पर काफी हद तक रोक लगा दी गई है। फिर भी सड़कों के किनारे खड़े हो रहे वाहनों पर रोक लगाने के लिए पुलिस वाहनों के टायरों पर लॉक लगाने का प्रयास कर रही है। लॉक लगाने के बाद वाहन स्वामी के आने पर पुलिस चालान की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके सकलानी, थाना प्रभारी मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें