फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना और सेवा का संगम है परमार्थ : हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । कैबिनेट मंत्री हरकत सिंह रावत ने कहा कि साधना और सेवा के माध्यम से ही जीवन के परम लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। साधना और सेवा का वास्तविक संगम परमार्थ निकेतन में देखने को मिलता हैं। यहां से गंगा, पर्यावरण, प्रकृति और व्यक्ति सभी की सेवा की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है, वास्तव में यह भक्ति, ज्ञान और कर्म का संगम है। प्रभु श्री राम भी यही संदेश देते हैं। सोमवार को परमार्थ निकेतन में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होकर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और कथा वाचक मुरलीधर का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

स्वामी ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से ओपन गार्बेज फ्री इंडिया, एकल उपयोग में आने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग न करना, खुले में शौच से मुक्त, पौधरोपण, योग जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की। स्वामी ने कहा कि भारत काफी हद तक खुले में शौच से मुक्त हुआ है और इस ओर अभी और ध्यान देने की जरूरत है। स्वामी ने वन मंत्री हरक सिंह रावत से कहा कि हम गौरवशाली हैं कि हमें भारतवर्ष में जन्म लिया। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को बचाकर रखना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण व जल संरक्षण के क्षेत्र में स्वामी की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि परमार्थ की ओर से जो पौधे भेंट किए जाते हैं वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरी दुनियां को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें