फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत और लगन से लक्ष्य की प्राप्ति संभव : गौरांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। पेन इंडिया फाउंडेशन के पेन इंडिया स्कूल भानियावाला में सोमवार को सीबीएसई टॉपर गौरांगी चावला ने विद्यालयों के बच्चों की क्लास लेते हुए अपने अनुभव साझा किए। बताया गया कि मेहनत और लगन से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। सोमवार को भानियावाला स्थित पेन इंडिया स्कूल में सीबीएसई टॉपर गौरांगी चावला अपनी बहन अपर्णा चावला के साथ पहुंची और बच्चों के साथ क्लास ली।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को बताया कि छात्र जीवन में ही लक्ष्य तय करना चाहिए। शैक्षिक योग्यता को अर्जित करने के लिए इच्छाशक्ति के साथ प्रयत्न करना जरूरी है। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान के कामों की सराहना की। फाउंडेशन के संरक्षण डॉ. प्रकाश कैशवय्या ने कहा कि गौरांगी जैसे मेधावियों की बदौलत ही साक्षरता का प्रतिशत बढ़ा है। फाउंडेशन की ओर से गौरांगी को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अनूप रावत ने उन्हें विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान संतोष बुडकोटि, ऋतु शर्मा और दीपालिका नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें