फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में सौम्या प्रथम, नैंसी द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके तहत पोस्टर प्रतियोगिता में सौम्या भट्ट ने प्रथम, नैंसी भटनागर ने द्वितीय तथा विनिश नकवी व इंद्राणी नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय ‘जलवायु परिवर्तन, पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाला प्रभाव’ रहा।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘पर्यावरण की कीमत पर विकास रहा’। इसमें विनिश नकवी प्रथम, प्रज्ञा सती द्वितीय तथा मुकेश रमोला तृतीय स्थान पर रहे। मॉडल प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण को बचाने के लिए विभिन्न तकनीकों का प्रयोग रहा। इसमें सूरज, स्नेहलता, साक्षी और सपना ने प्रथम, सन्नी कुमार ने द्वितीय तथा बबीता, अखिल, मानिश ने तृतीय स्थान पाया। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता में जागृति राम ने प्रथम, रोहित देवरानी, श्वेता भट्ट, अद्रिजा, सतीरा सिंह, जशवंत ने द्वितीय तथा सत्यम, आयुष बिजल्वाण, सूरज सिंह, मानवी चौहान, कंचन रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी और जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. केएस नेगी ने सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता बसेरा ने किया। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार, डॉ. डीएम त्रिपाठी, डॉ. त्रिभुवन चंद्र खाली, डॉ. रितु कश्यप, अखिलेश, डॉ. सुजाता, डॉ. पूजा कुकरेती, डॉ. किरन जोशी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें