फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दीपावली पर आतिशबाजी से 15 लोग झुलसे

Wed, 22 Oct 2025 01:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की रात में आतिशबाजी के कारण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 लोग झुलस गए, जिनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। वहीं, दो जगह आग लगने की घटनाएं भी हुई।
विज्ञापन


सोमवार को दीपावली की रात को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर रहा। डोईवाला में आतिशबाजी से झुलसने के 15 मामले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में आए। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि सिद्धार्थ (20), भोलू (17), मनोज (25), प्रेम सिंह (68), राकेश कुमार (27), सूरज (20), पायल (19), परनीत कौर (09), कोमल चौहान (13), कांता देवी , अमन (16), मनीष राणा (28), कुंडल (22), विश्वास (19) और शैलेश (19) को आतिशबाजी से झुलसने पर उपचार के लिए डोईवाला अस्पताल लाया गया।



कुछ लोगों को आपातकालीन वाहन और कुछ निजी वाहनों से आए थे। वहीं दीपावली की रात रेशम माजरी और भानियावाला में आग लगने की घटना सामने आई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें