फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूल लच्छीवाला से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मॉडल स्कूल लच्छीवाला में बाल श्रम की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विभागीय अधिकारियों ने विद्यालय से मामले को जवाब तलब किया। मॉडल विद्यालय का दर्जा रखने वाले लच्छीवाला के प्राथमिक विद्यालय में बाल श्रम कराने की शिकायत अभिभावक राजेश द्विवेदी की ओर से की गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेंद्र सिंह रावत जांच करने के लिए विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने यहां विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के अलावा भोजनमाता आदि से पूछताछ की। शिकायतकर्ता की ओर से मिले पत्र के संदर्भ में उन्होंने विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेम मोहन से लिखित जवाब देने को कहा है। रावत ने बताया कि बालश्रम की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में विद्यालय से लिखित जवाब मांगा गया है। विद्यालय की ओर से बताया गया कि साफ सफाई की व्यवस्था शिक्षक और विद्यार्थी मिलजुलकर करते हैं। विद्यालय की साफ सफाई के लिए 10 हजार की धनराशि मुहैया कराई जा रही है। इस दौरान उपखंड शिक्षा अधिकारी बेसिक अनीता चौहान, प्रधानाचार्य प्रेम मोहन, लच्छीवाला की पूर्व ग्राम प्रधान गीता सावन समेत तमाम अभिभावक भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें