फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: आरपीएस के रूद्र वर्मा ने किया नगर में टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) 12वीं कक्षा में नगर के सभी शिक्षण संस्थानों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणामों से संतुष्ट छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, जबकि गुरुजनों और परिजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आईएससी परीक्षा में आरपीएस स्कूल के रुद्र वर्मा ने 98.25 प्रतिशत अंक लाकर नगर में टॉप किया।
विज्ञापन

ऋषिकेश पब्लिक स्कूल ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने बताया कि विद्यालय में रुद्र वर्मा ने 98.25, सलोनी मिश्रा 96.25, शिवांग नेगी 94.25, भाष्कर शर्मा 93.25, वंशिका दरगन 93, कृष्णकांत 92.75, गार्गी गौतम 90.5, डिम्पी गर्ग 90, आयुष सेठी 90, नंदिनी ग्रोवर 88 प्रतिशत अंक हासिल कर सकी। प्रधानाचार्य ने सभी को शुभकामनाएं दी है।
वहीं, ओंमकारानंद सरस्वती निलियम स्कूल के प्रधानाचार्य देवाशीष दास ने बताया कि विद्यालय की अस्मिता डुडेजा 96.75, सृष्टि जोशी 96.5, अंशिका अग्रवाल 95.75, आनंद सिंह गहलौत 94.5, हर्ष कुमार 93.75, अभिनव पांडे 93.5, सिया राजपाल 93.5, चेतन स्वामी 93, गरिमा रावत 93, ज्योति रावत 92.5, आशुतोष नौटियाल 92.2, स्नेहा बिष्ट 92, अनीशा नेगी 91.25, अमन नैथानी 90.25, रजनीश आर्य 90, जागृति बजाज 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें