फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 करोड़ से बनेगा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। रानीपोखरी में बनने जा रहे 21वें राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रखी। 26 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय का भवन तैयार किया होगा। रानीपोखरी के भट्टनगरी गांव में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के चयनित स्थल पर आधारशिला कार्यक्रम और विकास योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय शुरू होने से विधि के क्षेत्र में जाने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विधि का ज्ञान मिलेगा। वहीं, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हो सकेंगे। दो साल में विश्वविद्यालय को पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय अलग खोलने के अलावा प्रदेश में तीन कौशल विकास के कॉलेज शुरू करने की योजना है। देहरादून के सुद्धोवाला में जल्द साइंस सिटी भी बनाए जाने के लिए काम शुरू कराया जाएगा। सरकार अनाथ लोगों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर रही है। उनके लिए कक्षा छह से एक विद्यालय शुरू किया जाएगा। सभी व्यय सरकार वहन करेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को ऐलीवेटेड एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार से अनुरोध कर चुकी है। राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऋषिकेश का कन्वेशनल सेंटर जल्द अस्तित्व में आएगा। विभिन्न देशों के पर्यटकों को राज्य के पयर्टक केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर कार्ययोजना बनाकर काम होगा।
उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का उत्तराखंड की ओर से उनके साहस पर अभिनंदन किया। हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राज्य शिक्षा का हब बन चुका है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से विकास गति पकड़ रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार 2019 को रोजगार वर्ष के रूप मनाने जा रही है। आंगनबाड़ी केेंद्रों में पंजीकृत तीन लाख बच्चों को सप्ताह में दो दिन दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार, राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, अमित शाह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, डबल सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिलान्यास कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में भानियावाला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, प्रेेम पुंडीर, अमित चौहान, रामगोपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी, अजय बहुगुणा, वीरेंद्र पेगवाल, सुनील अग्रवाल, अरुण कुमार सूद, गौरव जोशी, चंद्रकला ध्यानी, विजय भट्ट, सरोज भंडारी, सभासद सुनीता सैनी, मनवर सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, संदीप नेगी, हिमांशु राणा, देवेंद्र भट्ट, सुभाष रावत, संजीव लोधी, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

भाजयुमो ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
डोईवाला। भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार को विधानसभा में विजय संकल्प बाइक रैली निकालकर युवाओं को भाजपा के साथ लामबंद होने का आह्वान किया। भारी संख्या में युवाओं ने रैली में शिरकत की। लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विपुल मैंदोली के नेतृत्व में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक लेकर लोकसभा में प्रचंड जीत के लिए निकले। बाइक रैली मिस्सरवाला, देहरादून रोड़, नगर चौक डोईवाला, भानियावाला चौक, जौलीग्रांट चौक और रानीपोखरी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। भाजयुमो के नगर मंडल अध्यक्ष रोहित क्षेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कार्यशैली से उत्तराखंड की जनता संतुष्ट है। बाइक रैली में जिला मंत्री दिनेश सजवाण, नवीन चौधरी, श्रवण प्रधान, संपूर्ण रावत, पंकज शर्मा, ललित पंत, जयदीप लोधी, प्रकाश जोशी, आशा कोठारी, प्रदीप कान्याल आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें