फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी सीखना बुरी बात नहीं, अंग्रेज न बनें : प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । राकेश चिल्ड्रन एकेडमी के वार्षिकोत्सव पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा व्यक्ति को चरित्रवान व संस्कारवान बनाती है। उन्होंने कहा कि समय के साथ अंग्रेजी सीखना बुरी बात नहीं है लेकिन हमें अंग्रेज नहीं बनना है। शनिवार को खैरीखुर्द स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक निधि से एकेडमी को दो लाख का फर्नीचर व दो कंप्यूटर देने की घोषणा की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विवेकाधीन कोष से 5000 रुपये देने की भी घोषणा की। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष विद्या दत्त रतूड़ी, कमल सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, उम्मेद सिंह कालड़ा, जय सिंह रावत, रतन सिंह पंवार, सूरत सिंह, प्रधानाचार्य आरसी शर्मा, भगवान सिंह भंडारी, भगवती प्रसाद राणाकोटी, मंजू बलोदी , महावीर उपाध्याय प्रकाश कैस्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें