फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की धारा घाट पर लाने को गड़करी को सौंपा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। गंगा की धारा को घाट पर लाने के लिए चेकडैम बनाने का प्रस्ताव मेयर अनिता ममगाईं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रस्ताव सौंपा है। केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान मेयर ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि तीर्थनगरी में साल भर देेसी विदेशी पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। लोग मां गंगा के दर्शन को आते हैं।
विज्ञापन

गंगा की धारा घाट से दूर होती जा रही है। लिहाजा श्रद्धालुओं को स्नान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आगामी चारधाम यात्रा और कुंभ मेलेे के मद्देनजर गंगा की धारा को घाट पर लाने की बेहद आवश्यकता है। इस प्रस्ताव की प्रतिलिपि मौके पर ही मौजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को भी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री ने मेयर को आश्वासन दिया कि प्रस्तावित परियोजना को जल्द अमल में लाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें