फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति डोईवाला से कम गन्ना खरीद पर किसान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। गन्ना समिति डोईवाला से शुगर मिल द्वारा गन्ना पेराई के लिए कम इंडेन्ट देने पर स्थानीय गन्ना किसान आक्रोशित हैं। स्थानीय किसानों की गन्ना आपूर्ति नहीं होने से आगामी फसलों के लिए भी दिक्कतें हो रही हैं।
बता दें, डोईवाला शुगर मिल को इस बार लगभग 60 गन्ना क्रय केंद्रों से आपूर्ति हो रही है। इसमें सर्वाधिक गन्ना क्रय केंद्र हरिद्वार जनपद से हैं। गन्ना क्रय केंद्रों की खरीद सुचारू रखने के लिए मिल प्रबंधन को व्यवस्था बनाने में पसीना बहाना पड़ रहा है। वहीं, इस अव्यवस्था का खामियाजा शुगर मिल डोईवला के मुख्य गेट से गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को उठाना पड़ रहा है। धर्मूचक के किसान सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि देरी से गन्ना आपूर्ति होने का असर बकाया भुगतान पर पड़ता है। पहले से ही गन्ना किसान गेहूं की बुवाई में पिछड़ गया है। शेरगढ़ के किसान गुरदीप सिंह ने कहा कि शुगर मिल प्रबंधन स्थानीय गन्ना किसानों से खरीद के प्रति उदासीनता दिखा रहा है जबकि दूसरे केंद्रों से बराबर सप्लाई हो रही है। किसान ताजेंद्र सिंह, रणजोध सिंह, कमल अरोड़ा, सागर मनवाल आदि ने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

---
शुगर मिल डोईवाला प्रतिदिन छह से सात हजार क्विंटल गन्ना लिया जा रहा है। यह आंकडा 10 से 12 हजार तक का होना चाहिए। शुगर मिल प्रबंधन ने बुधवार को हुई वार्ता के बाद गन्ना खरीद बढ़ाने के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

-ईश्वर चंद पाल, अध्यक्ष, गन्ना समिति डोईवाला
---
शुगर मिल गन्ना समितियों से समानुपातिक खरीद का प्रयास करती है। अधिक गन्ना क्रय केंद्रों के कारण सभी से खरीद की व्यवस्था बनाई गई है। स्थानीय गन्ना किसानों से अधिक खरीद के लिए गन्ना समिति को अधिक इंडेन्ट भेजा जाएगा।
-कासिम अली, गन्ना प्रबंधक, शुगर मिल डोईवाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें