नगर पालिका में साल 2018 के सापेक्ष इस बार 13176 मतदाता अधिक हो गए है। पिछले चुनाव में मतदाता संख्या 47250 थी जो साल 2025 के चुनाव में बढ़कर 60426 हो गई है। नगर पालिका क्षेत्र में एक भी ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं है।
साल 2018 में अपग्रेड होकर पहली बार हुए नगर पालिका के चुनाव में 47250 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इस चुनाव में मतदाता संख्या 60426 हो गई। जिसमें महिला 29403 और पुरुष मतदाता 31023 है। मतदान केंद्रों की संख्या 26 और मतदेय स्थल 59 बने है। संवेदनशील मतदान केंद्र 16 है और संवेदनशील मतदेय स्थल 35 है। इसी तरह अति संवेदनशील मतदान केंद्र चार है और अति संवेदनशील मतदेय स्थल 13 है।
खास बात यह है कि नगर पालिका क्षेत्र में एक भी ट्रांसजेंडर मतदाता नहीं है। बता दे कि नगर पालिका क्षेत्र में तेजी से मतदाता संख्या में इजाफा हुआ है। जिसे माना जा रहा है कि पलायन कर लोग डोईवाला में आकर बस गए है। ऐसे में इन नए मतदाताओं का चुनाव में अहम भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और नोडल अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि वर्तमान में नगर पालिका में 60426 मतदाता है। मतदाता सूची नगर पालिका में उपलब्ध है।