फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम कानून का उद्देश्य कार्य में अवरोध पैदा करना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से अस्पताल से संबंधित नियमों, सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा आदि विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौकेे पर पीजीआई चंडीगढ़, एम्स जोधपुर, एम्स भुवनेश्वर आदि स्थानों से आए विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। एम्स में आयोजित कार्यशाला का बतौर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने शुभारंभ किया। प्रो. रवि कांत ने कहा कि नियम कानून का उद्देश्य कार्य में अवरोध पैदा करना नहीं बल्कि कार्य को किस तरह से सफलता के साथ पूर्ण किया जाए यह होना चाहिए। अस्पताल के सभी नियम कायदे मरीजों के हित के लिए हैं, जिनके पालन को लेकर अस्पताल प्रशासन प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

डॉ. पंकज अरोड़ा ने प्रतिभागियों को बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. नवनीत ढालीवा भ्रूण परीक्षण एक्ट पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर डीन प्रो. सुरेखा किशोर, प्रोफेसर बीना रवि, डॉ. अरविंद सिन्हा, डॉ. साची मोहांती, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रूपभूषण कालिया, डॉ. अजीत भदौरिया, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. पूर्वी कुलश्रेष्ठा, डॉ. प्रेरणा बब्बर, डॉ. केपीएस मलिक, डॉ. शशि प्रतीक, डॉ. बलराम ओमर, डीपी लखेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें