ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय में पूर्व प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव की अध्यक्षता में किया गया।
इस मौके पर जयपाल जाटव ने कहा कि बापू ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बापू के विचार युगों युगों तक प्रासंगिक रहेंगे। हमें भी अपनी युवा पीढ़ी को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। इस अवसर पर सुनील गोस्वामी, प्रदीप जैन, मुमताज हासिम, आशीष राय, जतिन जाटव, सतीश जाटव, मंगल सिंह, लोहरी गौड़, विनय दुबे, संजय सिंह, अनिल शर्मा, प्रदीप जाटव, अशोक विश्वकर्मा, बलराम जाटव, नदीम हसन, विनोद चौहान, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर कांग्रेस सेवादल की ओर से नगर अध्यक्ष रामकुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर एकत्र हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रामधुन के साथ ही बापू के जीवन व उनके अहिंसावादी आंदोलन के विषय पर चर्चा की। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने बापू के पद चिह्नों पर चलने और एकता व समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सागर रावत, सुभाष जखमोला, सरोजनी थपलियाल, ओमसिंह पंवार, बाबूराम, शीला देवी, गीता सोड़ी, कमला देवी, ओमप्रकाश, दिनेश कुमार, ज्ञानेश मिश्रा, अन्नू शर्मा, कमल किशोर, अमरीश अग्रवाल, मंगत राम, नवीन मंडल, अमला पांडे, श्यामरथी साहनी, प्रदीप चंद्रा, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।