ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। प्रधानमंत्री की सौभाग्य विद्युत योजना का लाभ गौहरीमाफी के पदम शर्मा को नहीं मिल पा रहा है। पदम शर्मा के यहां इस योजना के अंतर्गत मीटर तो लगा दिया गया है, लेकिन अब विद्युत कनेक्शन के लिए पोल लगाने में विभाग आनाकानी कर रहा है। पदम शर्मा के अनुसार वह बाढ़ पीड़ित हैं। घर के आसपास जंगली जानवरों का भय हर पल बना रहता है। पिछले माह क्षेत्र में 40 विद्युत पोल लगाए गए, लेकिन उनके यहां पोल लगाने से मना कर दिया गया।
इस मामले में सब डिवीजन आफिसर गुरबीत सिंह का कहना है कि पदम शर्मा का मामला मेरे संज्ञान में है। दरअसल उनके घर के बाहर सीमेंट के विद्युत पोल लगे थे, मगर इन्हें गिरवा दिया गया है। प्लाटिंग में डायरेक्ट कनेक्शन नहीं दिए जा सकते हैं। फिर भी मैं अपने स्तर से कर्मचारियों से बात करुंगा। मेरे पास रायवाला के अलावा विकासनगर का भी अतिरिक्त चार्ज है। इस कारण मैं दैनिक समय नहीं दे पा रहा हूं।