फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अतिशबाजी कर मिठाई बांटी

विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में मुनिकीरेती ढालवाला के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गंगा तट पर हवन व आरती की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी के पार्टी से जुड़ने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोक सभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए शत्रुघ्न घाट पर हवन कर गंगा आरती की। इस अवसर पर हिमांशु बिजल्वाण, सभासद बबीता रमोला, विनोद सकलानी, दिनेश सकलानी, रमेश उनियाल, दिनेश व्यास, अजय रमोला, बलवंत चौहान, लेखराज भंडारी, महावीर चौहान, गोविंद रतूड़ी, अमित चौहान, अंशुल सिंह, राजेश थलवाल, दीपक खत्री, दीपक थलवाल, विनोद बिजल्वाण, भगवती उनियाल, मनोज द्विवेदी, मनन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें