फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्षीय इजरायली बालिका से छेड़छाड़

Fri, 29 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
इजरायली बालिका से छेड़छाड़ - फोटो : filephoto
विज्ञापन
परिवार के साथ लालतप्पड़ स्थित फन वैली घूमने आई विदेशी बालिका के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को देर रात डोईवाला से गिरफ्तार कर लिया है। मामला विदेशी पर्यटक से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पूरी सक्रियता बनाए रखी।
विज्ञापन


कोतवाली डोईवाला की लालतप्पड़ पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित मनोरंजन केंद्र फन वैली में बुधवार को इजरायल का एक परिवार घूमने आया था। पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद परिवार के बडे़ लोग रेस्टोरेेंट में खाने पीने चले गए और बच्चे फल वैली के अंदर बने 9 डी हॉरर फिल्म देखने लगे।

इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने विदेशी परिवार की 12 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के बाहर आकर शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने डोईवाला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पंकज गैरोला ने आरोपी की पहचान वसीम अली पुत्र असगर अली निवासी बुल्लावाला के रूप में कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी फन वैली के अंदर पर्यटकों की फोटोग्राफी का काम करता है। बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें