फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार बैंक ने लौटाई ग्राहक को राशि

विज्ञापन
money
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एटीएम से 20 हजार रुपये की बजाए 6500 रुपये की निकासी होने के मामले में आखिरकार बैंक ने ग्राहक को शेष 13,500 रुपये की शेष रकम लौटा दी है। इस मामले को अमर उजाला ने बीती 14 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बीती 10 अक्तूबर को चंद्रेश्वर नगर मायाकुंड निवासी सुशील कुमार पुत्र हरपाल सिंह ने देहरादून रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से दस-दस हजार रुपये निकालने के लिए दो बार तकनीकी औपचारिकता पूरी की थी लेकिन एटीएम से पहली बार में 2500 रुपये तथा दूसरी बार में 4000 रुपये ही निकले थे। साथ ही दोनों बार एटीएम मशीन ने निकासी पूरी दिखाई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में अमर उजाला में ‘एटीएम से निकाले 20 हजार मिले 6500 और निकासी पूरी’ नाम से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक ने राशि लौटी दी है। शनिवार की शाम को सुशील कुमार के मोबाइल पर पीएनबी बैंक की ओर से उनके खाते में शेष 13500 रुपये आने का संदेश आया। रुपये खाते में वापस आ जाने के बाद कहीं जाकर सुशील कुमार ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें