फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का भौतिक निरीक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम की 187 दुकानों में से 80 फीसदी दुकानें के खुर्दबुर्द होने के मामले में आखिरकार जांच शुरू हो गई है। इस मामले में मंगलवार को दुकानों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। जांच अधिकारी सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी को बनाया गया है। इस मामले में विभागीय स्तर पर भी मुख्य नगर आयुक्त को फाइल सौंपी गई है, जिसमें रिपोर्ट संलग्न की जा चुकी है कि पिछले 15 सालों में नगर निगम की दुकानों को मनमाने तरीके से खुर्दबुर्द किया गया है।
विज्ञापन

सिफारिश की गई है कि नियम विरुद्ध हुए इस घटनाक्रम में दोषी पाए जाने वाले आवंटियों का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। इस मामले में काफी दिनों तक मुख्य नगर आयुक्त फाइलों का अध्ययन करते रहे। बाद में पूरा मामला सहायक नगर आयुक्त के सुपुर्द कर दिया गया। मुख्य नगर आयुक्त ने अनुबंध के निरस्तीकरण के प्रस्ताव को यह कहते हुए फिलहाल के लिए लंबित किया है कि जमीनी हकीकत पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णायक कदम उठाया जाए। गौरतलब है कि कुल 187 दुकानों में से ज्यादातर किराएदारों ने या तो बेच दिया है या फिर उसका स्वरूप ही बदल डाला है।
कोट्स
दुकानों के खुर्दबुर्द करने के मामले में सहायक नगर आयुक्त को जांच अधिकारी बना दिया गया है। वे अपने स्तर से जांचकर रिपोर्ट सौंपेंगे। ब्योरा आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम लाल, मुख्य नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें