फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने नौ हजार बच्चों को दी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट (एसआरएचयू) का प्लास्टिक सर्जरी विभाग क्लेफ्ट चैरिटी संस्था स्माइल ट्रेन के सहयोग से अब तक नौ हजार से अधिक बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला चुका है। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष एसआरएचयू कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि पिछले 15 सालों से स्माइल ट्रेन के माध्यम से कटे होंठ और तालू के बच्चों के निशुल्क ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की पूरी टीम उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई की पात्र बनी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डॉ. एके सूद ने कहा कि हर इंसान के चेहरे पर मुस्कराहट होनी चाहिए। मुस्कान जीवन का सबसे अद्भुत अनुभव है। हिमालयन अस्पताल के सर्जरी विभाग ने इस दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। विशिष्ट अतिथि स्माइल ट्रेन प्रोग्राम मैनेजर शीला कोय्याना ने कहा कि स्माइल ट्रेन संस्था 85 देशों में काम कर रही है। भारत में 150 अस्पतालों के साथ मिलकर लोगों को मुस्कान दे रही है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के सचिव डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्माइल ट्रेन की मदद से निशुल्क सहायता मिलने के बारे में जानकारियां देना है। कार्यक्रम में प्रति कुलपति डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. वाईएस बिष्ट, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. रेणु धस्माना, डॉ. ज्योति द्विवेदी, वैैैभवी धस्माना, कर्नल बीएस बिष्ट, डॉ. संचिता पुगाजड़ी, रूपेश महरोत्रा, अमरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें