फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरीखुर्द में पुलिस पिकेट के पास से मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
नेपाली फॉर्म के समीप एक घर में हुई लाखों की चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्यामपुर। नेपाली फार्म स्थित पुलिस पिकेट के पास खैरीखुर्द गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

नेपाली फार्म के समीप रहने वाले मोहनराम की सास की तबीयत खराब होने के कारण वो परिवार सहित कई दिनों से दिल्ली गए थे। 14 फरवरी को वो दिल्ली से सास की अस्थियों को विसर्जन के लिए हरिद्वार आए थे। उसी दिन वो कुछ कागज लेने के लिए अपने घर नेपाली फार्म पहुंचे और फिर दिल्ली चले गए। 26 फरवरी को जब वो परिवार सहित वापस आए तो देखा पोर्च की तरफ वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर घुसने पर देखा कि एक बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी। जबकि घर के मंदिर का लॉकर भी टूटा था। दूसरे बेडरूम का चोरों ने ताला नहीं तोड़ा। लाइट भी जली हुई थी। चोर करीब 14 तोला सोना जिसमें सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, सोने का एक बिस्कुट, सोने के कड़े आदि ज्वेलरी के साथ मंदिर के लॉकर में रखे करीब 25 हजार नगदी भी चोर ले गए। इसके अलावा करीब 250 डॉलर भी घर से गायब हैं। जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख है। पीड़ित मोहनराम ने बताया कि करीब 10 लाख की ज्वेलरी व नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। मौके पर रायवाला पुलिस भी पहुंच गई थी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। जनता का कहना है कि पुलिस पिकेट पास ही है बावजूद इसके चोर धड़ल्ले से चोरी कर गए। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। पूरे दिन पुलिस मामले की छानबीन करती रही।
इनसेट-
रायवाला पुलिस की गश्त पर उठ रहे सवाल
जिस स्थान पर चोरी हुई वह स्थान रायवाला थाने के अधीन आता है। पुलिस पिकेट होने के बावजूद चोरी होने को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से रात में गश्त न करने के कारण चोरी हुई है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन न होने हर रोज कबाड़ियों की ओर से कबाड़ के नाम गलियों में घूमकर रैकी करने से भी चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें