फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे गंगा

Wed, 22 Jun 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
गंगा - फोटो : filephoto
विज्ञापन
पहाड़ों में भारी बारिश होने से मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस समय गंगा दस सेमी बढ़ गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक फिलहाल गंगा 338.41 मीटर पर बह रही है। जबकि खतरे का निशान 338.51 मीटर है। जलस्तर बढ़ने पर नदी में चलने वाली बोटों का संचालन बंद हो गया है।
विज्ञापन


बोट संचालन बंद होने से रामझूला पुल पर दिनभर यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोगों का जमावड़ा रहा। इस दौरान लोगों को पुल पर आवागमन करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पुल पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रण करने के लिए थाना लक्ष्मणझूला और मुनिकीरेती पुलिस जवानों के पसीने छूट गए।

तीर्थनगरी में मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न घाट से स्वर्गाश्रम नाव घाट तक दो क्षेत्रों को पार करने के लिए गंगा नदी में बोटों का संचालन किया जाता है। बोट की सुविधा के कारण बुजुर्ग, विकलांग और असहाय लोगों को इससे सहूलियत मिलती है। साथ ही शिवानंद झूला पुल पर पर्यटकों की भीड़ कम होती है।
विज्ञापन


बोट का संचालन बंद होने से यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ा। वहीं बोटों का संचालन बंद होने से इसका असर बोट संचालकों के आजीविका पर पड़ रहा है। बोट संचालक रामलाल शर्मा, पूरण सिंह, मणी, शंकर, चंद्रपाल नागर, शंगरी और बुद्घि गायन ने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से बोट का संचालन बंद करना पड़ा। बोट बंद होने से उनके सामने आजीविका की परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें