फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त बागियों को मिली 'Y  श्रेणी' की सुरक्षा

Mon, 28 Mar 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरक स‌िंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हरीश रावत सरकार को गिराने में अहम् भूमिका निभाने वाले बर्खास्त बागियों को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। केंद्र ने जान की सुरक्षा को खतरा जताए जाने के बाद उन्हें अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराए हैं। 
विज्ञापन


आवास पर एक चार की गारद के साथ प्रत्येक बागी के लिए पर्सनल सिक्योरिटी अधिकारी उपलब्ध कराया है। हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत कर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदीप बत्रा, शैलारानी रावत, शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुबोध उनियाल, अमृता रावत, उमेश शर्मा उर्फ काऊ रणनीति के तहत भाजपा विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे। 

बागियों की विधानसभा सदस्यता समाप्त
जाते समय यह लोग राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध गनर वापस कर गए थे। प्रदेश की सियासत में एक के बाद एक आए भूचाल में राष्ट्रपति शासन लगने के साथ उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई। 
विज्ञापन


बदले हालातों में बर्खास्त बागियों की सुरक्षा को खतरा था। उन्होंने राज्य सरकार के बजाय केंद्र सरकार से सुरक्षा मांगी थी। बागियों के घरों पर एक हेड कांस्टेबिल और तीन जवानों की गारद उपलब्ध कराई गई है। आठ-आठ घंटे की ड्यूटी के लिए पीएसओ प्रत्येक बागी के साथ रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें