सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड भाजपा के विधायक दिल्ली से देहरादून पहुंच गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा बहुमत साबित करने के लिए तैयार है।
सभी विधायकों के देहरादून पहुंचने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के शर्मसार करने वाले को शर्म क्यों नहीं आ रही है। विधायकों की सौदेबाजी करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। निशंक ने कहा कि भाजपा बहुमत साबित करने के लिए तैयार है।
इससे पहले हजारों की संख्या में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर समर्थक भाजपा विधायकों के स्वागत में मौजूद रहे। इस दौरान फूल माला पहनाकर इन विधायकों का स्वागत किया गया। समर्थक ढोल पर झूमते नजर आए।
भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह हरीश रावत सरकार का अंत होने से उत्तराखंड से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अजय भट्ट ने कहा कि हरीश रावत और गोविंद सिंह कुंजवाल ने राज्य को लूटा है। हरीश रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बेजह ले रहे हैं।