फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main: फिजिक्स से न घबराएं, ये टिप्स रखें याद

Thu, 17 Mar 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जेईई मेन की परीक्षा में फिजिक्स से न घबराएं। अगर कांसेप्ट क्लियर है तो कामयाबी जरूर मिलेगी। इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई मेन) में अब केवल 16 दिन बचे हैं।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को ऑफलाइन और नौ व 10 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा होगी। अंतिम समय में अगर  फिजिक्स के कुछ महत्वपूर्ण चैप्टर और कुछ तरीके अपनाए गए तो निश्चित तौर पर सफलता की राह काफी आसान हो जाएगी। 

ये है ‌ ‌टिप्स:
- भौतिक विज्ञान एक कांसेप्चुअल विषय है। इसमें कांसेप्ट क्लियर होने सबसे ज्यादा जरूरी हैं।
- 12वीं में आपने जो भी पढ़ा है, उसके मुताबिक मूल सिद्धांत पूरी तरह समझने जरूरी हैं।
- प्रश्न पत्र में कांस्टेंट वैल्यू प्रिंट होती है। लेकिन अगर आपको याद हो तो ज्यादा बेहतर होगा। जैसे, जी की वैल्यू 9.8 मीटर/वर्ग सेकेंड। 
-फिजिक्स में लॉ आफ मोशन को जानना बहुत जरूरी है। आपको फार्मूलों की जानकारी होनी चाहिए। कई बार एक सवाल में कई फार्मूले अप्लाई करने की जरूरत पड़ जाती है। 
विज्ञापन

- ग्रेविटेशनल कांस्टेंट, प्लैंक कांस्टेंट, बॉल्ट्जमैन कांस्टेंट, मास आफ इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन, स्टीफन कांस्टेंट आदि की वैल्यू याद हो तो बेहतर होगा। 
- फिजिक्स आफ न्यूक्ली, सेमी कंडक्टर, मॉर्डन फिजिक्स में खासतौर से तथ्यों पर आधारित सवाल पूछे जाते हैं।
- करंट इलेक्ट्रिसिटी, मैगनेटिक इफेक्ट एंड मैग्नेटिज्म, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स के कुछ चैप्टर काफी कारगर साबित होंगे। हीट और थर्मोडायनामिक्स, वर्क एनर्जी एंड पावर, वेव से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा में पूछे जाते हैं।
- पोटेंशियल एनर्जी आफ ए स्प्रिंग, रोटेशनल मोशन के बेसिक कांसेप्ट, ग्रेविटेशन, काइनेटिक थ्योरी ऑफ गैसेज आदि चैप्टर भी काफी अहम साबित हो सकते हैं।
(फिजिक्स के विशेषज्ञ एवं अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक)

हमसे पूछें सवाल, विशेषज्ञ देंगे जवाब:
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का समय नजदीक आ रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्त छात्रों के लिए यह चुनौती है कि वह किस पैटर्न से अंतिम समय में तैयारी करें। 
विज्ञापन


इसके लिए अमर उजाला के ई मेल एड्रेस पर सवाल पूछें और हमारे विशेषज्ञ उसका जवाब देंगे। सवाल aftaba@ddn.amarujala.com एड्रेस पर हमें ई मेल करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें