फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत ने डिप्टी सीएम बनाने का दिया था लालच: बागी विधायक

Fri, 01 Apr 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरिद्वार जिले से खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने हरीश रावत पर फिर हमला बोला। कहा, पहले हरीश रावत सरकार खनन और शराब माफिया के साथ लगी रही। जब इसके विरोध में नौ विधायकों ने आवाज बुलंद की तो हरीश रावत ने उन्हें अपने साथ आने के लिए पांच करोड़ रुपये देने और डिप्टी सीएम बनाने का प्रलोभन दिया।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की आवासीय कालोनी स्थित अपने आवास में शुक्रवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के बागी विधायक चैंपियन ने कहा कि नाम के लिए मुझे खनन का चेयरमैन बनाया गया था। लेकिन इसमें प्रदेश सरकार के दलालों का ही बोलबाला था। इससे मेरी छवि खराब हो रही थी।

इसके लिए मैंने कई बार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा। लेकिन नजरअंदाज किया गया। मजबूरन कांग्रेस के नौ विधायकों को प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकना पड़ा। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उनकी सदस्यता खत्म करना संविधान और लोकतंत्र का उल्लंघन है।
विज्ञापन


इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कांग्रेस में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब बात बहुत आगे निकल चुकी है। इसका अब कोई मतलब नहीं है। उन्होंने सभी बागी विधायकों को एकजुट बताते हुए जनता के हित में निर्णय लेने की बात कही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें